फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूलों में नगर निगम आधा घंटा चलाएगा स्वच्छता की पाठशाला

Thu, 21 Sep 2023 11:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने तक नगर निगम की तरफ से स्कूलों में अभियान चलाकर बच्चों और शिक्षकों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर के निजी विद्यालयों में स्वच्छता के लिए नगर निगम स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन करेगा। नगर निगम के अधिकारी अलग-अलग विद्यालयों में आधा घंटा की कक्षा लेकर बच्चों को साफ-सफाई के बारे में जानकारी देंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव इसके नोडल हैं। वह विद्यालय के साथ तालमेल बैठाकर एक महीने तक स्कूलों में जागरुकता अभियान चलवाएंगे। एक महीने बाद एक बार फिर विद्यालय प्रबंधन और एसोसिएशन के साथ बैठक कर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि इंडियन स्वच्छता लीग-सीजन 2 के तहत नगर निगम की तरफ से स्वच्छ सारथी क्लब का गठन किया गया है। सारथी क्लब लोगों के बीच जागरुकता फैलाएगा। इस सारथी क्लब में शहर के स्कूली बच्चों और शिक्षिकाओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें