गोरखपुर। नगर निगम एसटीपी निर्माण के लिए मूल काश्तकारों से जमीन खरीदेगी। महेवा कटनिया रेग्युलेटर पर एसटीपी का निर्माण किया जाना है। इसके लिए जरूरी जमीन की तलाश हो रही है। जमीन चिह्नित तक खरीदे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 53 करोड़ रुपये की लागत से 10 एमएलडी क्षमता के प्लांट का निर्माण होना है।
रुस्तमपुर, कान्हा उपवन नगर समेत तीन वार्डों से निकलने वाला गंदा पानी कटनिया में सिंचाई विभाग के रेग्युलेटर से राप्ती नदी में जाता है। नदी में गंदा पानी न जाए इसके लिए एसटीपी के निर्माण को स्वीकृति दी गई थी। नगर निगम ने जमीन भी दिखा दी लेकिन जल निगम ने जमीन नगर विकास विभाग के नाम पर होने की शर्त रख दी। अधिकारियों का कहना है कि एसटीपी के निर्माण के लिए 2.46 एकड़ जमीन की खरीद की जाएगी। यहां 15 से ज्यादा काश्तकारों की जमीन है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि एसटीपी निर्माण के लिए जमीन तलाश ली गई है। खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।