फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर जाकर कूड़ा निस्तारण की विधि सिखाएगी नगर निगम की टीम

Thu, 28 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
0- नगर निगम की आईईसी टीम कूड़ा प्रबंधन के साथ इसके रख-रखाव की जानकारी देगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम की टीम घर-घर जाकर कूड़ा प्रबंधन के गुण सिखाने के साथ उन्हें खतरनाक घरेलू कचरों को अलग करने की विधि बता रही है। नगर निगम की आईईसी की टीम कूड़ा प्रबंधन के साथ लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। कूड़ा प्रबंधन में गीले और सूखे कूड़े को निस्तारित करने का तरीका भी ये टीम घर जाकर सिखाएगी।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरे के समुचित वैज्ञानिक विधि से निस्तारण किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम की टीम घर-घर जाकर लोगो को गीले, सूखे और घरेलू खतरनाक कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक भी कर रही है। इसी प्रकार सूखे और घरेलू कचरे की श्रेणी में कौन-कौन से कचरे आएंगे, इसकी भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आईईसी टीम जब आप के घर पहुंचे तो उनसे अच्छी तरह समझें कि घर में रखा कूड़ा कौन सा है? उसी के अनुसार गीला, सूखा और घरेलू खतरनाक कचरा अलग-अलग करके ही डोर-टू-डोर के वाहनों के लिए आगे से अलग कर रखें। कहा, महानगर को कचरा मुक्त बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें