गोरखपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने रविवार को मोहद्दीपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक ऑटो में लदी तीन बोरी प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ा। जानकारी के अनुसार, बोरी का कुल वजन लगभग 75 किलो था। टीम ने इसे तत्काल जब्त कर लिया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री और परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।