फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Fog: मुंबई-हैदराबाद की फ्लाइट कैंसिल, बाकी आईं समय से

Fri, 26 Jan 2024 07:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
 मौसम सुधरा तो बृहस्पतिवार को गोरखपुर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट भी समय से उड़ीं। मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट पहले से ही कैंसिल थी। फ्लाइट के समय से चलने से यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

जनवरी के पहले सप्ताह से ही खराब मौसम के चलते हर दिन गोरखपुर आने वाली फ्लाइट लेट आती है। इसकी वजह से जाने वाली फ्लाइट भी देर होती है। बुधवार को खराब मौसम के चलते 15 में से 14 फ्लाइट कैंसिल रही। केवल दिल्ली से आने वाली एक फ्लाइट ही उतर पाई।
इसके अलावा एक फ्लाइट अयोध्या और एक को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और दोपहर में अच्छी धूप भी खिली। इसका असर यह रहा कि अधिकांश फ्लाइट समय पर आईं। डायरेक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट पहले से ही कैंसिल थी। इन दोनों को छोड़कर अन्य सभी फ्लाइट समय पर चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें