संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सिंधी समाज की बैठक मंगलवार को गोरखनाथ स्थित चैतदीप पैलेस में हुई। बैठक में 30 नवंबर को उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी की ओर से मुंबई के सिंधी कलाकारों की तरफ से सिंधी नाटक ''''ओ माय झूलेलाल'''' का मंचन किया जाएगा। बैठक में उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के निवर्तमान सदस्य नरेश बजाज ने कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए कहा कि इस नाटक का मुख्य उद्धेश्य सिंधी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देना है। बैठक में साईं रविदास, युवा सिंधी समाज के अध्यक्ष कमल मंझानी, देवा केशवानी, चैतराम आदि मौजूद रहे।