फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर बनेगी 1265 गाड़ियों की क्षमता वाली मल्टी लेवल पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नए स्वरूप में संवारे जा रहे गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जाएगी। इसकी क्षमता छोटी-बड़ी 1265 गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी। इसके लिए बनने वाले टॉवर में दुकानें भी होंगी, जिसमें खाने-पीने से लेकर खरीदारी तक की सुविधा होगी। पार्किंग वाले टॉवर से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तक जाने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

करीब 137 साल पुराने गोरखपुर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत सुंदरीकरण कार्य हो रहा है। स्टेशन पर कार्यदाई एजेंसी ने अपना दफ्तर खोलने के साथ ही पुराने भवनों को तोड़ने का कार्य भी शुरू करा दिया है। स्टेशन सुंदरीकरण के दौरान 300 वर्ग मीटर में टिकट खिड़कियां बनाई जाएंगी। दोनों प्रवेश द्वार के सामने सर्कुलेटिंग क्षेत्र में हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) विकसित की जाएगी।
प्रस्तावित मेट्रो और बस स्टेशन के स्काई वॉक-वे से लिंक होगा
मल्टी लेवल पार्किंग में टू व्हीलर्स, थ्री व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स की पार्किंग के इंतजाम होंगे। इसमें एक साथ 427 छोटे वाहन और 838 बड़े वाहन पार्क किए जा सकेंगे। मल्टी लेवल पार्किंग को प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन और बस स्टेशन से रेलवे स्टेशन तक बनने वाले स्काई वे को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। जब मेट्रो स्टेशन और स्काई-वे बनेंगे, तब पार्किंग को उससे जोड़ा जाएगा, जिससे कि आने-जाने वालों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

- स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वार पर तीन-तीन लेन की सड़क बनाई जाएगी

स्टेशन के दोनों तरफ प्रवेश व निकास द्वार बनाए जाने हैं। इसके लिए वर्तमान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में भी बदलाव आएगा। डिजाइन के अनुसार नया स्टेशन भवन वर्तमान स्टेशन भवन के सामने चल रही सड़क तक आ जाएगा। इसके बाद बचे पार्किंग वाले हिस्से में तीन लेन की सड़क बनेगी। यह सड़क स्टेशन पर पूरी लंबाई में होगी। जिसके एक तरफ मल्टीलेवल पार्किंग और दूसरी तरफ यह आरक्षण कांउटर के नजदीक तक जाएगी। प्लेटफार्म नंबर नौ की तरफ सड़क बनाने के लिए कई पुराने भवनों को तोड़ा जाना है।

- अगले दो साल में सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा गोरखपुर स्टेशन को
अमृत भारत स्टेशन के तहत चयनित स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह बताते हैं कि रेलवे स्टेशन से हर व्यक्ति का जुड़ाव होता है, लेकिन यहां केवल आवागमन तक मामला सीमित है। इसे खरीदारी का भी केंद्र बनाया जाना है। इसीलिए नए भवन की डिजाइन ऐसी बनाई गई है, जिसमें मॉल और रेस्त्रां के लिए भी जगह है। सभी प्लेटफार्म से ऊपर बने मॉल तक लिफ्ट व एस्केलेटर लगाई जाएगी। जिससे कि यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार बैठकर करने के बजाय उस वक्त का सदुपयोग करते हुए मॉल में खरीदारी कर लें, या समय अधिक है तो सिनेमा देखकर वक्त गुजार लें। बच्चों के लिए किड्स जोन भी होगा, जहां उनके लिए खिलौने आदि होंगे। मतलब यह कि केवल आने-जाने के लिए नहीं बल्कि अपने खाली वक्त का सदुपयोग करने भी लोग रेलवे स्टेशन आ सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें