गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद पद के प्रत्याशी व अभिनेता रवि किशन शुक्ल ने कहा कि मैं राजनेता नही हूं, मैं तो जनता का सेवक हूं, सेवा करने आया हूं। और हमेशा करता रहूंगा। गोरखपुर की देवतुल्य जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, मैं ये कभी नहीं भूलूंगा। उन्होंने एएनआई से बातचीत में भी इस लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ी बात कही।
कहा, ये देश का चुनाव है और देश ने खुद इस चुनाव को लड़ा है। सभी माताओं, बहनों, बेटियों के साथ पहली बार वाले मतदाताओं को धन्यवाद, जो उन्होंने पूरे देश, प्रदेश और गोरखपुर में लंबी लाइन में लग भाजपा को वोट किया।
कहा, मैं वादा करता हूं की अपने देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं की सेवा हमेशा करता रहूंगा। मैं दिल से पीएम 'मोदी' और सीएम 'योगी' को धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं, जो मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता के ऊपर दोबारा भरोसा किया व भाजपा के उन सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिल से धन्यवाद करता हूं, जो पिछले दो माह से चुनाव में जी- जान से लगे रहे।
मैं, शुरू से ही धरातल से जुड़कर जनता के बीच रहकर काम करता रहा हूं। और आगे भी करता रहूंगा। उन्होंने कहा की हमारे देश में वीआईपी, वीवीआईपी संस्कृति खत्म हो गई है। लोक सभा चुनाव का परिणाम 4 जून को आ जाएगा। जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ लेते देखेगी।
मैंने अपना भी वोट विकसित भारत, राम राज्य और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए दिया है और लोगों से भी यही अपील किया था और करता रहूंगा। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए बोले की इंडी गठबंधन के पसीने अभी से ही छूट रहे हैं। पूरा खलबली मची हुई है। उनको ये समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें? पूरे देश की जनता जान चुकी है, ये विपक्षी नेता सिर्फ कुर्सी के पीछे भाग रहें हैं।