फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सांसद रवि ने कहा, मेरी मंशा- 'युवाओं को प्रति वर्ष 2 वर्ष की ट्रेनिंग अनिवार्य की जाए'

Tue, 03 Sep 2024 11:31 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सांसद ने कहा कि उनकी मांग है कि देश के प्रत्येक युवा को दो वर्ष के लिए मिलिट्री ट्रेनिंग अनिवार्य की जाए। इससे उनके बीच न केवल अनुशासन की भावना बलवती होगी, बल्कि राष्ट्र प्रेम भी जागृत होगा। नशे की प्रवृति से वे दूर होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का निरीक्षण और अन्य जानकारियां सांसद रवि किशन ने सैनिक स्कूल जाकर लिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल के सात सितंबर को प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा सदर सांसद रवि किशन ने लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रधानाचार्य से कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। मंच से लेकर कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बैठने की तैयारी पर चर्चा की।

विज्ञापन


इस दौरान सांसद ने कहा कि उनकी मांग है कि देश के प्रत्येक युवा को दो वर्ष के लिए मिलिट्री ट्रेनिंग अनिवार्य की जाए। इससे उनके बीच न केवल अनुशासन की भावना बलवती होगी, बल्कि राष्ट्र प्रेम भी जागृत होगा। नशे की प्रवृति से वे दूर होंगे।
खाद कारखाना परिसर स्थित सैनिक स्कूल का लोकार्पण उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सात सितंबर को करेंगे।

लोकार्पण समारोह में उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। निरीक्षण के बाद सांसद रवि किशन ने कहा कि सैनिक स्कूल में अध्ययनरत विभिन्न जिलों से आए छात्र फौज में अफसर बनेंगे। देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे। युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास करते हुए सैनिक स्कूल समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए गौरव स्तंभ बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें