फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर सांसद रविकिशन ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय सिनेमा ने आज अपना एक चमकता हुआ सितारा खो दिया। हिंदी फिल्मों के दिग्गज और करोड़ों दर्शकों के प्रिय कलाकार वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र देओल का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन पर सांसद रवि किशन शुक्ला ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। कहा कि धर्मेंद्र का जाना भारतीय फिल्म जगत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश की क्षति है। रवि किशन ने कहा धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक जीवन दर्शन थे। छह दशकों से भी अधिक के उनके फिल्मी सफर ने न सिर्फ हिंदी फिल्मों को नई दिशा दी बल्कि कलाकारों की नई पीढ़ी को प्रेरित किया। उनकी अदाकारी, संवाद शैली और व्यक्तित्व अनुपम थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें