फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमपी कॉलेज ने एमजी कॉलेज को 3-0 से किया पराजित

विज्ञापन
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालययी महानगर तहसील स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयीय महानगर तहसीलस्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयीय महानगर तहसीलस्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में बालक वर्ग अंडर-14 व 19 वर्ग के मुकाबलों का आयोजन एमपी इंटर काॅलेज के क्रीड़ांगन में किया गया। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में एमपी इंटर काॅलेज ने एमजी इंटर कॉलेज को 3-0 से पराजित किया। इसके पूर्व पहला मैच नीना थापा और एमजी इंटर काॅलेज के बीच हुआ। एमजी इंटर काॅलेज की टीम ने नीना थापा को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-14 बालक वर्ग में पहली प्रतियोगिता नीना थापा और एमजी इंटर काॅलेज के बीच हुआ। एमजी इंटर काॅलेज ने 4-0 से नीना थापा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला एमपी इंटर काॅलेज और एमजी इंटर काॅलेज के बीच हुआ। एमपी इंटर काॅलेज की टीम ने एकतरफा मुकाबले में एमजी इंटर काॅलेज की टीम को 4-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियाेगिता का शुभारंभ एमपी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ.अरुण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संचालन क्रीड़ाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने किया। विजेता तथा उप विजेता को ट्राफी और खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस दौरान कृष्णकांत, पीएन सिंह, विवेकानंद मिश्र, उदय प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें