फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू और जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के बीच हुआ एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ के बीच शुक्रवार को एमओयू किया गया। इससे दोनों संस्थान एक दूसरे की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। एमओयू के तहत विभिन्न स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम, रिसर्च पब्लिकेशन और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टीविटीज में एक दूसरे का सहयोग कर पाएंगे। साथ ही शिक्षा संबंधि ज्ञान का आदान-प्रदान और ऑनलाइन मैनेजमेंट क्लासेज की भी सुविधा छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी।

एमओयू के बाद कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि ऐसे समझौतों के माध्यम से स्टूडेंट्स को अधिक से अधिक लाभ प्रदान किया जाए। शिक्षा के साथ-साथ उनको उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों से अवगत कराया जाए और समाज के प्रति उनके कर्तव्य बताए जाएं। इस एमओयू से कॉमर्स फैकल्टी के एक हजार से अधिक छात्रों को हर साल लाभ मिलने की उम्मीद है। इस दौरान रजिस्ट्रार प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो. अनिल कुमार यादव, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह और डॉ. गुंजन सक्सेना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल कुमार यादव ने बताया कि डिपार्टमेंट की ओर से ऐसे विभिन्न संस्थानों की मदद लेकर बीबीए-हेल्थकेयर, बीबीए-लॉजिस्टीक्स और बीबीए रिटेल प्रोग्राम को चलाने के लिए बोर्ड ऑफ स्टडीज से कोर्स पास करा लिए गए हैं, जिन्हें अगले सेशन से शुरू किया जाना है। इसके अलावा एमबीए-एग्री बिजनेस प्रोग्राम भी शुरू करने के प्रस्ताव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें