फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीवित्पुत्रिका व्रत पर माताओं ने की पुत्र की दीर्घायु की कामना

Sun, 04 Oct 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शनिवार को माताओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। माताओं ने विधि-विधान से पूजन कर पुत्रों की लंबी आयु, आरोग्य और सुखी जीवन की कामना की। प्रदोषकाल में अष्टमी तिथि होने के कारण शनिवार को ही जीवित्पुत्रिका व्रत संपन्न हुआ। शहर के गोरखनाथ क्षेत्र, सूरजकुंड, गोरखपुर विश्वविद्यालय, सेंट एंड्यूज कॉलेज, एमएमएमयूटी समेत कई स्थानों पर माताओं ने बरियारा पौधे के पास बैठकर पूजन किया। कई जगह माताएं समूह में एकत्र हुईं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान जीवित्पुत्रिका व्रत से जुड़ी पौराणिक कथाओं का भी वाचन किया गया। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पुत्र की आयु, आरोग्य और सर्वांगीण कल्याण के लिए जीवित्पुत्रिका या जीमूतवाहन की पूजा का विधान है। माताओं ने खाय-नहाय के साथ व्रत की शुरुआत की और दिनभर निराहार रहकर शाम को पूजन किया। अष्टमी तिथि के बाद व्रत पूरा कर माताओं ने विधिवत पारायण किया। इस दौरान शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें