कोतवाली थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला इंस्टाग्राम दोस्त के साथ पंजाब भाग गई। उसके दो बच्चे 19 साल की बेटी और 10 साल का बेटा भी है। महिला के पति ने कोतवाली थाने में शनिवार की रात केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 42 वर्षीय पत्नी को सोने के जेवरात और दो लाख रुपये दिए थे। दोनों बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनकी पढ़ाई के लिए गहने और रुपये सुरक्षित रखने को कहा था। पत्नी फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाती है। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती पंजाब के पटियाला में रहने वाले युवक से हो गई।
वह मेरी पत्नी को बहला फुसला नौ मई 2025 को भगा ले गया। पत्नी अपने साथ सोने के जेवरात और 2 लाख रुपये भी ले गई है। बहुत तलाश करने के बाद भी वे नहीं मिले। आरोप है कि पत्नी से गहने और रुपये मांगने पर उसका प्रेमी कॉल करके जान से मारने की धमकी दे रहा है।
बोलता है- तुम्हारे जेवर और पैसे हमलोग नहीं वापस करेंगे। तुम्हें और तुम्हारे बच्चे को भी जान से मार देंगे। कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।