फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, प्रेमी संग पंजाब भाग गई दो बच्चों की मां- भटक रहा पति

Sun, 20 Jul 2025 01:46 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पत्नी फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाती है। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती पंजाब के पटियाला में रहने वाले युवक से हो गई। वह मेरी पत्नी को बहला फुसला नौ मई 2025 को भगा ले गया। पत्नी अपने साथ सोने के जेवरात और 2 लाख रुपये भी ले गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला इंस्टाग्राम दोस्त के साथ पंजाब भाग गई। उसके दो बच्चे 19 साल की बेटी और 10 साल का बेटा भी है। महिला के पति ने कोतवाली थाने में शनिवार की रात केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 42 वर्षीय पत्नी को सोने के जेवरात और दो लाख रुपये दिए थे। दोनों बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनकी पढ़ाई के लिए गहने और रुपये सुरक्षित रखने को कहा था। पत्नी फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाती है। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती पंजाब के पटियाला में रहने वाले युवक से हो गई।

वह मेरी पत्नी को बहला फुसला नौ मई 2025 को भगा ले गया। पत्नी अपने साथ सोने के जेवरात और 2 लाख रुपये भी ले गई है। बहुत तलाश करने के बाद भी वे नहीं मिले। आरोप है कि पत्नी से गहने और रुपये मांगने पर उसका प्रेमी कॉल करके जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


बोलता है- तुम्हारे जेवर और पैसे हमलोग नहीं वापस करेंगे। तुम्हें और तुम्हारे बच्चे को भी जान से मार देंगे। कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें