फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन के विवाद में मां को पीटा, बेटी की हत्या की कोशिश - मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 26 Feb 2024 10:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर के बांसगांव इलाके में हुई घटना। जमीनी विवाद में मां और बेटी की जमकर पिटाई की गई। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के चरलहां गांव में जमीन के विवाद में मां-बेटी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले मां की पिटाई की। फिर बीचबचाव में आई बेटी को भी पीटने लगे। उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हो गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर दो आरोपियों ऋषिमुनि व नारद को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, चरलहां गांव में राकेश बेलदार का परिवार वर्षों से मकान बनाकर रहता है। परिवार में किरन अपनी तीन बेटियों और दो बेटों के साथ रहती हैं, जबकि राकेश बाहर रहकर कमाते हैं। शनिवार शाम मनबढ़ों ने उनकी बड़ी बेटी ममता और पत्नी किरन पर हमला कर दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वर्षों पहले जमीन खरीदकर राकेश ने अपना मकान बनवाया है। रजिस्ट्री नहीं हुई है और आरोपी उस जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं। इसी जमीन पर शनिवार की शाम पीड़ित पक्ष हैं पपंप लगवा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया और मारपीट हो गई।

बीते दिनों महिला का छप्पर भी जला दिया गया था। इतना ही नहीं, महिला और उसकी बेटियों पर तरह-तरह के आरोप लगाकर बदनाम करने की भी कोशिश की गई थी। वायरल वीडियो में तीन लोग युवती को बेरहमी से पीटते साफ नजर आ रहे हैं। आसपास के लोगों ने बीचबचाव की कोशिश की तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। फिलहाल, पुलिस केस दर्ज दो आरोपियों को हिरासत में ले ली है।

एसपी साउथ जितेंद्र कुमार  ने बताया, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच की है। जांच में हैंडपंप लगाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
,

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें