फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: माफिया पर केस दर्ज कराने वाली मां-बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मार्च को कचहरी में आई थी महिला, कैंट थाने में दर्ज कराया केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। माफिया राकेश यादव व उसके साथियों पर केस दर्ज कराने वाली महिला और उसकी बेटी से कचहरी परिसर में मारपीट का मामला सामने आया है। महिला बेटी के साथ एक मार्च को कोर्ट में केस की पैरवी करने के लिए आई थी। आरोप है कि केस में नामजद आरोपी सुधीर साहनी ने केस में समझौता न करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी फरार हो गया। महिला की तहरीर पर आरोपी पर कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के बरगदही निवासी माया ने 25 जून 2023 को माफिया राकेश यादव उसके साथी सुधीर साहनी व अश्वनी जायसवाल पर जमीन कब्जाने का केस दर्ज कराया। मामले में चार्जशीट लग चुकी है। महिला का कहना है कि एक मार्च को इसी केस की पैरवी करने के लिए बेटी के साथ कचहरी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट में पैरवी करके वह बेटी के साथ बाहर निकल रही थीं कि रास्ते में उन्हें सुधीर साहनी ने घेर लिया और केस की पैरवी करने से मना कर दिया। विरोध करने पर दोनों की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोइ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें