फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: त्योहारों में बुक हो गईं पांच हजार से अधिक एसयूवी और कारें

Fri, 10 Nov 2023 04:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
धनतेरस के अवसर पर कार के शोरूम में कार देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

 धनतेरस के पहले बाजार में उत्साह दिखने लगा है। खास कर ऑटोमोबाइल बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है। इस त्योहार में अधिकतर लोग अपने लिए सीएनजी गाड़ी पसंद कर बुक करा रहे हैं। आसान फाइनेंस की सुविधा, नए-नए मॉडल और आकर्षक उपहार ने इस त्योहार के बीच गाड़ियों के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


शहर के शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। लोग धनतेरस को लेकर बुकिंग करा रहे हैं। बाजार में पेट्रोल-डीजल के अलावा इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहन के कई मॉडल उपलब्ध हैं। ऑर्बिट और एरीना में ही सिर्फ दिवाली तक दो हजार गाड़ियों के बेचे जाने का अंदेशा है। जबकि, आरकेबीके का भी यही हाल है।

टाटा का सीएनजी गाड़ियों में पंच, अल्ट्रोज, टियागो, टिगॉर, टियागो एनआरजी मॉडल की बुकिंग खूब हो रही है। इसके अलावा टाटा नेक्सान, हैरियर की भी मांग खूब हो रही है। जबकि, रेनॉल्ट कंपनी की गाड़ियां भी सीएनजी में बुक की जा रही।
विज्ञापन


इसमें ट्राईबर, के अलावा अन्य मॉडल हैं। जबकि मारुति में ब्रेजा, अर्टिगा की बुकिंग इतनी अधिक हो गई है कि उसकी पूरी डिलिवरी शो रूम के लिए एक बड़ा लक्ष्य है। इसके अलावा अल्टो, वैगनार, स्विफ्ट डिजायर, वीडीआई की मांग खूब है। इनकी करीब 800 की बुकिंग अभी तक हो चुकी है।

 

विज्ञापन

मारुति की जिम्नी नए लुक में

धमतेरस के एक दिन पहले मारुति की जिम्नी को नया लुक दिया गया है। जिम्नी का ये मॉडल सिर्फ गोरखपुर के शो रूम पर ही है। सुबह इस मॉडल को सोशल मीडिया पर लेकर आया तो लोगों की खूब बधाई मिली। बताया कि त्योहार के अवसर पर इस गाड़ी की बुकिंग भी खूब हो रही है। इसके अलावा, कंपनी ने ग्राहकों के लिए त्योहार ऑफर निकाला है। छोटी गाड़ी वैगनार, अल्टो और अन्य खरीदने पर एक स्कैच कार्ड दिया जाएगा। इसमें अगर गाड़ी इनाम में निकली तो जनवरी में टॉप सेकेंड मॉडल की वही गाड़ी निशुल्क दी जाएगी। काफी बुकिंग चल रही है। - अभिषेक अग्रवाल, निदेशक ऑर्बिट।


टाटा की गाड़ियों की मांग खूब

टाटा की गाड़ियों पर खरीदारों का अपना विश्वास है। सुरक्षा के साथ उसका लुक काफी आकर्षक होता है। टाटा की पंच और हैरियर दोनों बेहद शानदार गाड़ी हैं। सभी वर्गों के लिए है। इसके अलावा कंपनी की दूसरी गाड़ियां भी सीएनजी और डीजल-पेट्रोल में उपलब्ध है। - रमाकांत राय, निदेशक, आरकेएल मोटर्स।

रेनाल्ट की गाड़ियां बेहद खूबसूरत

रेनाल्ट कंपनी की गाड़ियों का अपना क्रेज है। त्योहार में लगातार बुकिंग को देखते हुए रेनो के हैचबैक से लेकर एसयूवी मॉडल्स पर कंपनी कुछ छूट भी दे रही। पुरानी गाड़ी एक्सचेंज भी कर सकते हैं। 7 सीटों की रेनो की गाड़ी लोगों को खूब भा रही है। उनके बजट में बेहद खूबसूरत डिजाइन के साथ ये गाड़ियां शोरूम में हैं। - राजू जायसवाल, निदेशक भीम मोटर्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें