फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिन बूथों पर कम बढ़त वहां ज्यादा मेहनत की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिन बूथों पर कम बढ़त वहां ज्यादा मेहनत की जरूरत
विज्ञापन




सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर बूथ समीक्षा के दिए निर्देश



कैंपियरगंज और पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2022 की तुलना में वोट का अंतर कम हुआ है। इसकी बूथवार समीक्षा करें। विरोधियों के दुष्प्रचार और भ्रम में आकर कई लोग पार्टी से कटे हैं। इनके बीच दोबारा जाएं और उन्हें जोड़ें। जिन बूथों पर कम वोट मिले हैं वहां ज्यादा मेहनत की जरूरत है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के कैंपियरगंज और पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की समीक्षा कर रहे थे। सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और कांग्रेस के पूर्व के निर्णयों को बताएं।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने करीब 20 मिनट तक कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में एक लाख से अधिक के अंतर की जीत पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष के लोगों ने संविधान से लेकर कई तरह के प्रलोभन से लोगों के बीच भ्रम पैदा किया। इससे जीत-हार के अंतर में कमी आई। ऐसे में बूथवार समीक्षा करने की जरूरत है। नए और पुराने लोगों के बीच समन्वय बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।



इस दौरान कालीबाड़ी के महंत रवींद्र दास, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक महेंद्र पाल सिंह, राधेश्याम सिंह, जर्नादन तिवारी, आनंद शाही, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




कम वोट मिलने की खुद समीक्षा करें बूथ प्रभारी



सीएम योगी ने कहा कि सभी बूथ प्रभारी अपने-अपने बूथ पर मिले वोटों की समीक्षा करें। यह देखें कि कम वोट कहां और क्यों मिले। 2017 और 2022 के विधानसभा और 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में मिले वोटों के आधार पर नए सिरे से रणनीति बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें