गोरखपुर जिले में चौरीचौरा इलाके के एक गांव में मंगलवार की शाम सात बजे युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि मां के आने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस छेड़छाड़ का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे बेटी घर पर अकेली थी। मौका पाकर गांव का एक युवक उसके घर में दाखिल हो गया। वह जबरन बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर उनका बेटा आ गया और बचाने का प्रयास किया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंक रहे ABVP कार्यकर्ताओं व नियंता में हाथापाई, लगी चोट
महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी ने चाकू निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि शुरुआत जांच में विवाद की बात भी सामने आई है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।