फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गली में अकेला पाकर किशोरी से छेड़खानी, उलाहना पर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में गली में अकेला पाकर किशोरी से छेड़खानी व उलाहना देने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी पप्पू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी पप्पू गगहा के चवरिया बुजुर्ग गांव का निवासी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 15 जून को किशोरी ने थाने में केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि पिछले एक साल से आरोपी पप्पू उसका पीछा कर रहा है। रास्ते में अभद्र टिप्पणी करता है, लेकिन लोकलज्जा की वजह से कभी शिकायत नहीं की। इसका फायदा उठाकर 15 जून को चौराहे से अकेले आते समय गली में किशोरी को पप्पू ने पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर मारपीट कर फरार हो गया। घर पर पहुंची किशोरी ने पिता को आपबीती बताई। इसके बाद पिता आरोपी पप्पू के घर पर पहुंच गए। आरोप है कि बेटे को समझाने की जगह आरोपी के घरवालों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पप्पू, रजिन्दर, धीरज और योगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ गगहा सूरज सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें