फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Crime: किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sat, 27 Aug 2022 12:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के रहने वाले किराना व्यापारी के घर में उनके नौकर ने काम करने वाली किशोरी को बंधक बनाकर बृहस्पतिवार शाम दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मोबाइल फोन छीनकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के रहने वाले किराना व्यापारी के घर में उनके नौकर ने काम करने वाली किशोरी को बंधक बनाकर बृहस्पतिवार शाम दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मोबाइल फोन छीनकर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के गायघाट थाना क्षेत्र दहिया गांव निवासी रंजीत पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, किराना व्यापारी अपने परिवार के साथ पूजा करने राजस्थान गए हैं। घर की रखवाली का जिम्मा अपने नौकर रंजीत पटेल को देकर गए थे। व्यापारी के घर पर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी काम करती है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे वह घर की सफाई व बर्तन धुलने पहुंची। घर पर किसी के न होने पर नौकर ने छेड़खानी शुरू कर दी।

किशोरी के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। बचने के लिए उसने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। एक घंटे बाद बाहर निकली तो दरवाजे पर खड़े रंजीत ने पकड़ लिया। बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही मोबाइल छीन लिया। बचने के लिए किशोरी ने किसी को न बताने का भरोसा दिया, जिसके बाद घर जाने दिया। शात सात बजे घर पहुंची पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजन को दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें