फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार: दोस्ती कर बना लिया था अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की देता था धमकी

Sat, 10 Jun 2023 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।

सार

गुलरिहा इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी की स्कूल आते-जाते धीरज से जान पहचान हो गई।धीरज ने एक दिन मिलने को बुलाया और चोरी से उसका फोटो खींच लिया। उसी फोटो को एडिट कर उसने अश्लील बना लिया और फिर किशोरी को धमकी देकर एक दिन कमरे में बुलाया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में 17 वर्षीय किशोरी से दोस्ती कर उसका अश्लील वीडियो बनाने और फिर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। गुलरिहा पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहपुर के बशारतपुर निवासी धीरज के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी की स्कूल आते-जाते धीरज से जान पहचान हो गई।

धीरज ने एक दिन मिलने को बुलाया और चोरी से उसका फोटो खींच लिया। उसी फोटो को एडिट कर उसने अश्लील बना लिया और फिर किशोरी को धमकी देकर एक दिन कमरे में बुलाया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: विदेश से कमाकर लौटा था युवक: पत्नी से मोबाइल फोन पर हुई कहासुनी, फंदे से लटक कर दे दी जान

किशोरी ने लोकलज्जा की डर से किसी को जानकारी नहीं दी। आरोपी धीरज फिर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के लिए फोन कर उसे परेशान करने लगा। शोहदे की हरकतों से आजिज आकर बुधवार को किशोरी ने आपबीती मां को बताई।
विज्ञापन


मां, बेटी को साथ लेकर गुलरिहा थाने पहुंची और तहरीर दी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें