फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश से वातावरण में नमी, उस पर धूप बढ़ा रही उमस.. कर रही बेचैन

Sun, 08 Oct 2023 03:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
आसमान में तैरते बादल रामगढ़ताल की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर में चार-पांच दिन बादल छाने और बारिश होने से वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसके बाद तीखी धूप और उमस से लोगों का हाल बेहाल है, वहीं नमी के कारण मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.7 व न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार की सुबह आद्रता 76 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 61 प्रतिशत दर्ज की गई। दो दिन मेें अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ आद्रता में भी काफी कमी आने से इन दिनों उमस भरी गर्मी बेचैन कर रही है।

शनिवार सुबह धूप के तीखे पन के कारण गर्मी महसूस हुई। दो-तीन दिन पहले तक बारिश होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि जल्द मौसम में बदलाव का असर दिखने के साथ भोर में व शाम को गुलाबी ठंड का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें