फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी: शेष बचीं सीटों पर 13 से शुरू होगी स्पाॅट काउंसिलिंग की प्रक्रिया

Tue, 05 Sep 2023 12:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जेईई मेंस में सफल अभ्यर्थी स्पाॅट राउंड काउंसिलिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकेंगे। जिन छात्रों ने सीयूईटी परीक्षा में विश्वविद्यालय का चुनाव किया है, वही छात्र स्पाॅट राउंड काउंसिलिंग के लिए रजिस्टर कर सकते है।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

0मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीट अलाटमेंट प्रक्रिया समाप्त होने के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्पाॅट/स्पेशल स्पाॅट राउंड काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए स्पाॅट राउंड काउंसिलिंग प्रक्रिया 14 सितंबर को होगी।

विज्ञापन


साथ ही बीबीए/बीफार्म प्रथम वर्ष एवं बीटेक/बीफार्म लैटरल एंट्री (द्वितीय वर्ष) में सीयूईटी (यूजी)-2023 के सफल अभ्यर्थी एवं एमएससी(मैथेमैटिक्स, कैमेस्ट्री, फिजिक्स)/एमबीए/एमएससी/एमटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सीयूईटी (पीजी)-2023 के सफल अभ्यर्थियों का 13 सितंबर को स्पाॅट राउंड काउंसिलिंग की जाएगी। गेट क्वालिफाइड अभ्यर्थियों को एमटेक में प्रवेश के लिए वरीयता दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त एमएससी/एमटेक प्रोग्राम के लिए स्पेशल स्पाॅट राउंड काउंसिलिंग प्रक्रिया 15 सितंबर को होना तय है। स्पेशल स्पाॅट राउंड में परीक्षा कराकर अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी। स्पेशल स्पॉट राउंड में कोई भी अभ्यर्थी जो संबंधित कोर्स की अर्हता रखता हो, प्रतिभाग कर सकता है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एससी जायसवाल ने बताया कि बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जेईई मेंस में सफल अभ्यर्थी स्पाॅट राउंड काउंसिलिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकेंगे। जिन छात्रों ने सीयूईटी परीक्षा में विश्वविद्यालय का चुनाव किया है, वही छात्र स्पाॅट राउंड काउंसिलिंग के लिए रजिस्टर कर सकते है।

इसके अतिरिक्त स्पेशल स्पाॅट राउंड में कोई भी अभ्यर्थी जो संबंधित कोर्स की अर्हता रखता है, वह आवेदन कर सकता है। पूर्व में रजिस्टर्ड एवं सीट अलाटमेंट प्रक्रिया में सीट से वंचित रहने वाले छात्र कंसेंट भरकर प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को स्पाॅट/ स्पेशल स्पाॅट राउंड में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mmmut.ac.in के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें