फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर संपर्क से मिशन 2024 को मिलेगा मुकाम : सहजानंद राय

Fri, 14 Jul 2023 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि घर-घर संपर्क से मिशन-2024 को मुकाम मिलेगा। वह बृहस्पतिवार को संगठन की ओर से चलाए जा रहे संपर्क से समर्थन कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित मॉनिटरिंग टीम की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र की भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश के क्रम में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलना था। लेकिन अब यह अभियान 19 जुलाई तक चलेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत जब भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंच 9090902024 मोबाइल नंबर पर मिस काल कराने का लक्ष्य पूरा करेंगे, तब भाजपा का मिशन-2024 मुकाम तक पहुंचेगा।
बैठक में निरंकार त्रिपाठी, नरेंद्र शुक्ला, सोमेश्वर पांडेय, डाॅ. पंकज सिंह, श्रवण कुमार पांडेय, शिवसागर तिवारी,ब्रजेश राम त्रिपाठी, आदित्य द्विवेदी, नव रतन त्रिपाठी, मधुसूदन पांडेय, राजेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें