फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेई पर आरोप लगाने वाली महिला लापता, आरोपी भी नगर निगम में कार्यरत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के एक्सईन का दावा, जांच में शिकायत करने वाली महिला और आरोप फर्जी निकले
विज्ञापन

शाहपुर इलाके की एक महिला ने नगर निगम के जेई पर बेटी को तंग करने का लगाया था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम के अवर अभियंता (जेई) पर आरोप लगाने वाली महिला और जेई दोनों फर्जी निकले। शिकायती पत्र के आधार पर निगम के एक्सईन ने आरोपों की जांच की। आरोप में जेई का जो नाम लिखा था, वही गलत था। जबकि, जिस पते और नाम के साथ महिला ने शिकायत की थी, वह भी फर्जी निकला।
जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों शाहपुर इलाके की एक महिला ने नगर निगम के जेई पर बेटी को तंग करने का आरोप लगाया था। महिला ने कहना था कि सड़क निर्माण के दौरान नगर निगम के जेई ने उनकी बेटी के पानी मांगा। इसके बाद बेटी से बातचीत करने लगे। आरोप लगाया कि बेटी को जेई ने स्कूटी भी खरीदकर दी थी। अब बेटी को परेशान कर रहा है। इस शिकायत का संज्ञान लेकर मुख्य अभियंता ने मामले की जांच की अधिशासी अभियंता को सौंपी। जांच के दौरान एक्सईन ने पहला आरोप ही खारिज कर दिया। संबंधित नाम का कोई जेई नगर निगम में कार्यरत ही नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा एक्सईन जब महिला का बयान दर्ज करने उसकी ओर से बताए गए पता पहुंचे तो वहां उस नाम की कोई महिला नहीं मिली। एक्सईन ने संबंधित मोबाइल फोन नंबर पर भी कई बार फोन किया, लेकिन घंटी बजने के बाद भी संपर्क नहीं हुआ। एक्सईन ने क्षेत्र के आसपास के पार्षदों का सहयोग लेकर संबंधित पता और उक्त नाम की जानकारी ली, लेकिन उन्होंने अनभिज्ञता जता दी। इस आधार पर एक्सईन ने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए शिकायत को गलत बताया।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराई गई थी। आरोप गंभीर लगे थे। जांच में शिकायत के संंबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। जांच रिपोर्ट के अनुसार, आरोप और शिकायतकर्ता दोनों गलत पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें