फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बदमाशों ने स्टेशन मास्टर से नकदी और मोबाइल फोन लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच इलाके में रविवार रात में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। पिपराइच थाना क्षेत्र के मायानगरी टोला शाहपुर पुलिया के पास रविवार रात में बदमाशों ने बाइक सवार स्टेशन मास्टर से नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित रात में बाइक से रेलवे स्टेशन ड्यूटी के लिए निकले थे।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी लक्ष्मीनगर काॅलोनी निवासी अजय कुमार रेलवे में गोरखपुर डिवीजन में स्टेशन मास्टर हैं। रविवार रात करीब 11:45 बजे घर से बाइक लेकर स्टेशन ड्यूटी के लिए निकले थे। अभी वह पिपराइच क्षेत्र के शाहपुर पुलिया के पास पहुंचे तभी दो बदमाशों ने रोक लिया और पर्स में रखा 13 सौ रुपये, मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद अजय बीच रास्ते से ही घर लौट आए और दूसरे मोबाइल फोन से घटना की सूचना डायल 112 दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सोमवार की सुबह पीड़ित ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने इलाका पिपराइच का बताते हुए वहां पर भेज दिया। पिपराइच पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें