फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बदमाशों ने 30 हजार रुपये और बाइक लूटी

Mon, 17 Jun 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास स्थित श्रीराम चौराहे के पास रविवार की दोपहर बाइक सवार बदमाश युवक से 30 हजार रुपये और बाइक लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को चार घंटे बाद दी। शाहपुर पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद निवासी विजय यादव गोरखपुर में सिघड़िया में एक कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर 1:30 बजे के करीब शाहपुर के फातिमा बाईपास स्थित श्रीराम चौराहे के पास किसी काम से आए थे। वहीं पर एक चाट की दुकान पर टिकिया फुल्की खाये उसके बाद महुआ तिराहा जाने वाली रोड पर जा रहे थे कि इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आये और उनकी बाइक रोककर डरा-धमकाकर 30 हजार रुपये और बाइक लूट कर फरार हो गए।
उन्होंने शाम 6:30 बजे शाहपुर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे की मदद से जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें