- रामगढ़ताल इलाके में हुई घटना, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के एक हॉस्पिटल के पास सोमवार शाम महिला को चाकू दिखाकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी पर्स लेकर फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर सीसी टीवी कैमरे की मदद से जांच में जुटी है।
महिला ने दी तहरीर में लिखा है कि वह तारामंडल क्षेत्र में स्थित हाॅस्पिटल में खाना बनाती है। सोमवार की शाम छह बजे घर से पैदल ही हाॅस्पिटल जा रही थी। इस दौरान गांव के बाहर ही सुनसान स्थान पर पीछे से एक युवक आया और धकेल दिया। पीछे से चाकू लेकर आए युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर पर्स लेकर फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।