फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह बोले- बच्चों को पोषण देने वाले हाथ रसोइयों के, सरकार ने बढ़ाया सम्मान

Sun, 23 Aug 2026 01:15 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

रामगढ़ ताल क्षेत्र में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके सामाजिक सुरक्षा की चिंता करते हुए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई है। साथ ही रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया गया है। समारोह में प्रभारी मंत्री ने कहा कि रसोइया केवल भोजन तैयार करने का काम नहीं करतीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जिम्मेदारी भी निभाती हैं।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया. साथ में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी रहे. - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के जलशक्ति व गोरखपुर के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने रसोइया सम्मान समारोह में कहा कि विद्यालयों में बच्चों को भोजन के साथ पोषण देने का महत्वपूर्ण काम रसोइया कर रही हैं। रामगढ़ ताल क्षेत्र में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके सामाजिक सुरक्षा की चिंता करते हुए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई है।

विज्ञापन


साथ ही रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया गया है। समारोह में प्रभारी मंत्री ने कहा कि रसोइया केवल भोजन तैयार करने का काम नहीं करतीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जिम्मेदारी भी निभाती हैं। उनके हाथों से तैयार भोजन से हजारों बच्चों को पोषण मिलता है।

सरकार रसोइयों के योगदान को सम्मान देने के साथ उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए भी लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि रसोइयों का मानदेय भी बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया गया है।प्रयास है कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाली रसोइयों के जीवन में भी सुरक्षा और सम्मान का भाव मजबूत हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें