फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक सवार हमलावरों ने ग्राम्य विकास राज्यमंत्री के काफिले पर किया हमला, कार का टूटा शीशा, युवक पर केस दर्ज

Tue, 15 Aug 2023 10:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

माना जा रहा है कि जनप्रतिनिधि पर ऐसा हमला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। आरोप है कि युवक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों पर जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को जान से मारने की नीयत से दो युवकों ने काफिले पर हमला बोल दिया। इससे उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। पीएसओ की तहरीर पर एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अंदेशा जताया है कि बड़ी साजिश हो सकती है।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के पीएसओ प्रवीन कुमार यादव ने कोतवाली में की तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की दोपहर में दो बजे राज्यमंत्री सदर कोतवाली के सोनूघाट से जनपद कुशीनगर जा रही थीं। साथ में वाहन चालक, पीएसओ व एक अन्य व्यक्ति वाहन में मौजूद थे। जब राज्यमंत्री की गाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के परसिया भडारी गांव की सड़क पर जा रही थी तो अचानक काफिले के बीच में दो बाइक सवार युवक आ गए। 

मंत्री की साइड के बाएं तरफ लोहे के किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी पलटने से किसी तरह बची। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे के जरिए युवकों की पहचान की गई तो पता चला कि उनमें से एक हमलावर रमन सिंह निवासी परसिया भंडारी का है। जो राज्य मंत्री को जान से मारने के मकसद से आया था।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि जनप्रतिनिधि पर ऐसा हमला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। आरोप है कि युवक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने इस मामले में रमन सिंह और अज्ञात पर जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें