फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक लाख रुपये रंगदारी मांग रहा खनन माफिया-शुरू हुई जांच

Thu, 06 Jun 2024 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
खनन( सांकेतिक)
विज्ञापन
गीडा इलाके में खनन माफिया पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि खनन के बदले एक लाख रुपये महीना रंगदारी देने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। एसपी नार्थ ने जांच का निर्देश दिया है। इसके पहले गीडा की ओर से भी औद्योगिक क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर प्रशासन को पत्र भेजा गया था, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गीडा के बड़गहन निवासी सुग्रीव यादव ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। उनका कहना है कि मिट्टी के पट्टे का काम डीएम एवं खनन विभाग के अधिकारियों के अनुमोदन से मिला है। 16 मई की रात में लगभग 11 बजे बड़हलगंज इलाके का रहने वाला बदमाश अपने साथियों के साथ घाट पर आकर गाली देने लगा। उसने एक लाख रुपये महीना रंगदारी की मांग की है।

आरोप है कि धमकी दिया था कि अगर उसे एक लाख रुपये हर माह नहीं दिया गया तो मिट्टी के पट्टे का काम नहीं करने देगा। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है। उस पर जिले के विभिन्न थानों में सात से अधिक केस दर्ज हैं। बीते साल आरोपी ने खनन की जांच करने पहुंचे मोहर्रिर को बंधक बनाकर मारा पीटा था। इसी प्रकरण में उसके खिलाफ थाना गीडा में केस दर्ज है।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की शिकायत आने पर पुलिस को जांच का निर्देश दिया गया है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें