फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गिर रहा न्यूनतम तापमान का पारा, लापरवाही पड़ेगी भारी

Thu, 16 Nov 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-दिन में तापमान बढ़ने पर लापरवाही बरत रहे लोग
विज्ञापन

-सुबह और शाम को सिहरन बढ़ने से पड़े रहे बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट से सुबह-शाम और रात को ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन में अधिकतम तापमान 29 के आसपास बने रहने से लोग घर से निकलते समय लापरवाही बरत रहे हैं। जो शाम को घर लौटते समय भारी पड़ रहा है। जिसके चलते इन दिनों जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब दोगुना का अंतर होने पर लोग इस मौसम को हल्के में ले रहे हैं। बिना ऊनी कपड़ा पहने घर से निकल रहे हैं। शाम को 4 बजे के बाद से ही मौसम में सिहरन महसूस होने के चलते वापसी में ठंड का अहसास होने लग रहा है। चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में विशेष बचाव की सलाह दी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 नवंबर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें