गोरखपुर। रक्षा पेंशनरों व रक्षा संविलियन पेंशनरों के पेंशन संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे मिनी पेंशन अदालत का आयोजन जीआरडी परिसर कूनराघाट में होगा। अध्यक्षता रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी प्रशांत त्रिपाठी करेंगे।
प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि रक्षा पेंशनर्स को उस दिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच अपने पीपीओ, बैंक पास बुक, डिस्चार्ज बुक, सेवा प्रमाण पत्र, सर्विस सर्टिफिकेट आदि दस्तावेज के साथ अपनी समस्या रखनी होगी। ब्यूरो