संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ट्रक संचालकों की हड़ताल भले ही वापस हो गई है लेकिन, रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं का आपूर्ति अभी भी पटरी पर नहीं आ सकी है। मंगलवार को दूध-दही, मक्खन पर्याप्त मात्रा में नहीं आ पाया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
फुटकर सामानों के व्यापारी देवी दास मृगवानी ने बताया कि बुधवार की सुबह लखनऊ से ब्रेड और अन्य सामान नहीं आए। डेयरी संचालकों ने बताया कि बृहस्पतिवार से सामानों की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। तेल के कारोबारी और चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने बताया कि अभी हड़ताल का असर तेल के दामों पर नहीं पड़ा था। लगन की वजह से तेल और अन्य खाद्य सामग्रियों की मांग कुछ कम है। ऐसे में अभी इनके दामों पर प्रभाव नहीं पड़ा है।