फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को स्टेशन पर खिलाया गया खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फ़ोटो प्रवासियों को स्टेशन पर खिलाया गया खाना गोरखपुर। पूर्व विधायक ओमप्रकाश पासवान की स्मृति में सिटी हॉस्पिटल और पैनेशिया लाइफ केयर की ओर से बाहर से आए प्रवासियों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो भोजन, पानी, लस्सी, केक, बिस्किट, फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि श्रद्धापूर्वक प्रवासियों को भोजन कराना हम सभी का कर्तव्य है। कहा कि लॉकडाउन तक सभी बाहर से आने वाले श्रमिकों को भोजन वितरण लगातार चलता रहेगा। सिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ आशुतोष कुमार मल्ल ने कहा कि हास्पिटल के सौजन्य से प्रत्येक दिन निशुल्क भोजन वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, रितु पासवान, डॉ शिल्पा मल्ल, डॉ प्रमोद सिंह,डॉ अब्बास रिजवी, चरगावां विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख सुनील पासवान, मनी सिंह, गोबिंद मिश्र, श्रीराम पाण्डेय, अमित दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव, सुरेंद्र पासवान बीडीसी,पप्पू यादव, ओपी यादव, निशू सिंह, आलोक पांडेय, अमित सिंह आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें