गोरखपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय जुबली इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को एमजी इंटर काॅलेज और राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज के बीच में सद्भावना कबड्डी मैच खेला गया। इसमें एमजी इंटर कॉलेज ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जुबिली इंटर काॅलेज को 35-30 से हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच समापन के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर आज पूरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। हाॅकी के जादूगर ध्यानचंद की कहानी एक जुनून, समर्पण, संघर्ष और जीत की कहानी है, जिसे आज की युवा पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व से उनके खेल से प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यालय के छात्रों ने बड़ी तन्मयता से कबड्डी मैच का आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय के खेल प्रभारी डाॅ. अरुणेंद्र राय, शारीरिक शिक्षक महापरिषद के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत यादव, शिव शंकर मलल, मनीष कुमार एमजी इंटर काॅलेज के क्रीड़ा प्रभारी विवेकानंद मिश्र, सत्य प्रकाश मिश्रा आदि शिक्षक मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका में अनुराग यादव व विशाल कुमार रहे।