फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रावासों में शुरू होगी मेस सुविधा, लिया जाएगा सात माह का शुल्क

Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन महिला के साथ पुरुष छात्रावासों में मेस सुविधा चालू कराने जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। छात्रावास का नवीनीकरण प्रक्रिया पूरा करने के बाद नए छात्रों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। छात्रावास में नवंबर से मेस चालू करने की तैयारी है। इसके लिए छात्रों से नवंबर से मई तक एक मुश्त सात माह का मेस शुल्क जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के संतकबीर, गौतम बुद्धा, विवेकानंद और रामप्रताप शुक्ल छात्रावास में रहने वाले छात्र मेस नहीं चलने से परेशान थे। वह लंबे समय से मेस चलाने की मांग कर रहे थे। पिछले शैक्षणिक सत्र में मेस का शुल्क जमा करने के बाद भी नहीं चलाया जा सका। इसको लेकर कई बार छात्रावासियों ने प्रार्थना पत्र सौंप कर मेस चलाने की मांग की। लेकिन पूरा सत्र उनको बिना मेस के ही गुजारना पड़ा।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने महिला के साथ पुरुष छात्रावास में भी मेस चलाने के निर्देश के बाद छात्रावासों के वार्डन उसकी तैयारी में जुट गए है। पुराने छात्रावासियों का नवीनीकरण कराने के बाद नए छात्रों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नवंबर से मई तक सात माह तक मेस संचालन के लिए एक मुश्त छात्रों से रकम ली जाएगी। इसके लिए प्रतिमाह 3090 रुपया के हिसाब से छात्रों को मेस के लिए जमा करना होगा।
विज्ञापन

-
नवीनीकरण करा चुके छात्रों के लिए खुलेगा पोर्टल

छात्रावास में रहने वाले पुराने छात्र निर्धारित शुल्क जमा कर नवीनीकरण करा चुके है। जिसमें उन्होंने मेस शुल्क नहीं जमा किया था। अब उनसे मेस शुल्क जमा कराने के लिए पोर्टल खोला जाएगा।

वार्डन के खाते में जमा होगी मेस और कॉशन मनी

छात्रावास में रहने वाले छात्रों से विभिन्न मद में शुल्क लिया जाता है। इसमें मेस, कॉशन मनी और सोशल फंड के मद में लिया जा रहा रकम अब छात्रावास के वार्डन के खाते में भेजा जाएगा। जिससे की मेस संचालन के साथ छात्रावास में अन्य दिक्कतों का निस्तारण उनके अस्तर पर ही किया जा सके।

कोट
छात्रावास में मेस संचालन कराने का निर्देश दिया गया है। नवंबर से मई तक मेस चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए छात्रों को सात माह का मेस शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


-प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, गोविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें