फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पारा और गिरा, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नवंबर महीने में ही दिसंबर और जनवरी जैसी सर्दी का अहसास होने लगा है। जनपद में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में अधिक रहा। बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया है। अधिकतम तापमान सामान्य से दशमलव पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 17.8 डिग्री का अंतर रहा। यह इस सत्र का सबसे बड़ा अंतर रहा। बृहस्पतिवार को आर्द्रता अधिकतम 93 और न्यूनतम 34 प्रतिशत दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें