खोराबार। जीडीए टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के प्रभावितों ने शुक्रवार को बैठक करके रणनीति बनाई। लोगों ने जंगल सिकरी एवं खोराबार मकान जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आगे की योजना तैयार की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे। जीडीए की योजना के तहत पांच सौ से अधिक रिहायशी मकान प्रभावित हो रहे हैं। अपनी योजना के लिए जीडीए के अधिकारी अतिक्रमण हटा रहे हैं। पहले से बने मकानों के टूटने की आशंका में स्थानीय लोग भयभीत हैं। मकान बचाने की गुहार जीडीए अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से लगा रहे हैं। शुक्रवार को शहर में पीएम मोदी थे। इस वजह से योजना से प्रभावित लोगों ने मोहल्ले में बैठक करके आगे की योजना बनाई। हाथ में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। संवाद