गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज में मारपीट का मामला सामने आया है। बड़े बाल रखने पर एमबीबीएस छात्र की सीनियर छात्रों ने पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। सीनियर डॉक्टरों ने समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने प्रधानाचार्य को सूचना दी। प्रधानाचार्य ने कहा जांच कराकर इस मामले में दोषी छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी।