गोरखपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधीन तैनात एमबीबीएस डाॅक्टरों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण बीआरडी मेडिकल कॉलेज में होगा। इसके बाद से जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इन डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी, जिससे की मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भटकना न पड़े। सीएमओ डाॅ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि रेडियोलॉजिस्टों की कमी के कारण यह फैसला लिया गया है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में कुल चार रेडियोलाजिस्ट तैनात हैं। जबकि, नियम से इनकी संख्या 12 होनी चाहिए। सीएमओ के अधीन 21 रेडियोलाजिस्ट के पद स्वीकृत हैं, लेकिन तैनाती मात्र एक की है।