फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करीब डिग्री सेल्सियस गिरा अधिकतम तापमान, न्यूनतम चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम के मिजाज में उठा-पटक का दौर जारी है। शुक्रवार को भी यह क्रम जारी रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। मौसम के इस असर से तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को फौरी राहत मिली। मौसम विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो आने वाले दिनों में बदली और धूप की आंख मिचौली का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। इस हफ्ते अधिकतम तापमान फिर से चढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, वहीं मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा मौसम का मिजाज शुक्रवार को काफी राहत भरा रहा। बृहस्पितवार को जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं शुक्रवार को इसमें भारी गिरावट देखने को मिली। करीब 4 डिग्री नीचे आकर यह 35 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की गई और यह 22 के मुकाबले शुक्रवार को 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को सुबह बदली से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप में थोड़ा तेजी भी महसूस हुई। मगर बाद में फिर बादल और धूप की आंख-मिचौली के बीच मौसम के तेवर कुछ नरम हो गए। मौसम की इस उठापटक के बीच नमी थोड़ा कम हुई और सुबह के 50 प्रतिशत के मुकाबले शाम में यह 41 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें