फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मौलवी ने मदरसे में 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मौलवी को पकड़कर जमकर की धुनाई फिर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन




संतकबीरनगर के मौलवी को उरुवा थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर हिरासत में लिया



अमर उजाला ब्यूरो



उरुवा (गोरखपुर)। मदरसे में पढ़ने गई किशोरी (12) को बंधक बनाकर मौलवी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। किशोरी ने शोर मचाया ताे बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौलवी को पकड़कर जमकर पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया।



घर पहुंची किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई तो उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी। उरुवा थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली स्थित विधियानी गांव निवासी मौलवी रहमत अली को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, रहमत अली उरुवा क्षेत्र के एक गांव के मदरसे में पढ़ाता है। सोमवार सुबह आठ बजे गांव के बच्चे मदरसे में पढ़ने गए थे। एक घंटे बाद उसने सभी बच्चों को घर भेजने के बाद 12 वर्षीय किशोरी को रोक लिया। आरोप है कि मौलवी ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन




थानेदार के साथ मौके पर पहुंचे सीओ गोला रत्नेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मदरसा संचालक से भी पूछताछ की। एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मदरसे में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले मौलवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें