फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर लगाए जाएंगे मसाज चेयर कियोस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की थकान मिटाने के लिए लिया गया निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अगर ट्रेन से आते या जाते वक्त थकान महसूस होती है तो गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मशीन से मसाज करा सकेंगे। रेलवे प्रशासन गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मसाज चेयर कियोस्क लगाने जा रहा है। मेन गेट स्थित एफओबी के पास जगह चिह्नित कर स्टाल का निर्माण भी शुरू हो चुका है। अगर यात्रियों को यह सुविधा पसंद आएगी तो इसे अन्य स्टेशनों पर भी इसे लगाया जाएगा।
पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों को लगातार नई नई सुविधाएं दे रहा है। इसी क्रम में मसाज चेयर कियोस्क लगाने के लिए एजेंसी नामित की गई है। इससे न सिर्फ रेलवे की कमाई बढ़ जाएगी बल्कि यात्रियों को मसाज संबंधी सुविधा मिलेगी। हालांकि, इसके इस्तेमाल के लिए यात्रियों को कुछ शुल्क देने होंगे, जल्द इसे निर्धारित कर देगा। दरअसल 12 से 48 घंटे की लंबी यात्रा के बाद यात्रियों को थकान हो जाती है। अगर ट्रेन लेट हो जाती है तो दिक्कतें और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन ने यह सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के गेट नंबर छह पर सड़क की तरफ फास्ट फूड यूनिट खोली है। इससे यात्रियों को खानपान की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

-
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन कई नए काम कर रहा है। गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मसाज चेयर कियोस्क लगाए जाएंगे। इसके लिए एक कंपनी से करार किया गया है। जल्द ही मशीन लगा दी जाएगी।
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें