फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: श्रद्धा पूर्वक मना गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व

Tue, 23 May 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरुद्वारा मोहद्दीपुर में हुआ विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व मंगलवार को गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा मोहद्दीपुर में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया।
दीवान का आरंभ अखंड पाठ साहेब की समाप्ति के बाद सुबह 10 बजे से हुआ। हजूरी रागी भाई रसपाल सिंह के द्वारा गुरबाणी कीर्तन किया गया। इसके बाद गुरुद्वारा जटाशंकर गोरखपुर व कानपुर से आए रागी गुरप्रीत सिंह के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन और गुरु कथा से साध संगत को निहाल किया। दीवान की समाप्ति पर अरदास के बाद गुरु लंगर का वितरण किया गया। वहीं शहर के गोलघर, मोहद्दीपुर, धर्मशाला बाजार सहित विभिन्न जगहों पर छबिल (मीठा जल) वितरित किया गया। गुरु नानक सत्संग सभा मोहद्दीपुर के सचिव सरदार मनमोहन सिंह ने समस्त संगत का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरदार राजिंदर सिंह, सरदार अमृतपाल सिंह, जयपाल सिंह, सरदार अपजीत सिंह, सरदार अरविंदर सिंह, सरदार सुखमीत सिंह, सरदार हरविंदर सिंह, सरदार अनमोल सिंह, सरदार रोहितास सिंह, सरदार रोहनप्रीत सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें