फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विवाहिता ने ससुरालियों पर दर्ज कराया केस

Thu, 30 Oct 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विवाहिता की शिकायत पर महिला थाना ने दहेज उत्पीड़न का आरोप में चार ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि दुधारा थाना क्षेत्र के डड़वा माली गांव निवासी तारा राजूपत ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि उनकी शादी 6 जून 2022 को बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र स्थित सिसवा खुर्द गांव निवासी शिवम के साथ हुआ। पति शिवम, सास विंद्रावती, ससुर रामप्रकाश व ननद पूनम लालची किस्म के लोग हैं। कम दहेज का ताना बोली बोलकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय बीतने पर एक लड़की पैदा हुई उसके बाद ससुरालियों का उत्पीड़न और बढ़ गया। पति शिवम परिजनों के साथ मिलकर उसे 4 मई 2025 को सुबह 8 बजे गाली देते हुए काफी मारेपीटे और सारा स्त्रीधन छीनकर एक गाड़ी में बैठाकर सेमरियावां लाकर छोड़ दिया। साथ एक लाख रुपये लेकर आने और बिना रुपये के आने पर जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें