फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जहर खाने से विवाहिता की मौत, दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत 4 पर केस-पति हिरासत में

Sun, 09 Aug 2026 03:55 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज

सार

 मरकरी गांव निवासी भीम यादव की पत्नी रानी (26) ने शनिवार की शाम करीब सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बड़हलगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रात करीब 1:30 बजे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के मरकरी गांव में शनिवार की रात जहर खाने से 26 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


 मरकरी गांव निवासी भीम यादव की पत्नी रानी (26) ने शनिवार की शाम करीब सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बड़हलगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रात करीब 1:30 बजे उसकी मौत हो गई।

अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के पिता वीरेंद्र यादव निवासी छपिया उमराव बड़हलगंज ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति भीम यादव, सास सुमन, ननद पूजा और एक अन्य अज्ञात ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें