रास्ते में रोककर मारपीट, 15 पर मुकदमा दर्ज
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के ऐंठी डीह गांव निवासी विवेक नारायण उर्फ तुलसी तिवारी पुत्र हरि प्रसाद तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को तीन नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट व आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि मंगलवार शाम कार से अपने घर जाते समय गोपियापार के पास कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौली मिश्र निवासी राजेश चौधरी व रतास उर्फ कप्तानगंज गांव निवासी अभिषेक चौधरी पुत्र चंद्र प्रकाश चौधरी तथा नगर थाना क्षेत्र के कठौरिया निवासी कमलेश चौधरी पुत्र राधेश्याम चौधरी 12 अन्य साथियों के साथ असलहा तानकर रोक लिया और मारपीट की। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए राजेश चौधरी व कमलेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।